पटना- जानीपुर थाना के एडिशनल SHO संजय सिंह को निगरानी विभाग की टीम ने एक लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद से जुड़े मामले के निपटारे के लिए पीड़ित कौशल से घूस मांगी गई थी।
पीड़ित कौशल ने बताया कि जमीन विवाद के समाधान के लिए उनसे पहले 5 लाख रुपए की मांग की गई थी। बाद में बातचीत के बाद 2 लाख रुपए में मामला तय हुआ। उन्होंने पहले ही SVU में संजय सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
SHO संजय सिंह बुधवार को गाजाचक मोहम्मदपुर पंचायत के कोरियावां प्लॉट पर सर्वे के लिए पहुंचे थे। जैसे ही संजय ने एक लाख रुपए लिए, निगरानी टीम ने उन्हें पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद उन्होंने अपनी पिस्टल तान दी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हालांकि निगरानी विभाग के ASI रवि कुमार ने सूझबूझ दिखाते हुए उनका हाथ पकड़ लिया। इस दौरान रवि कुमार के हाथ में चोट भी आई। घूस लेते SHO का वीडियो भी सामने आया है।
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जानीपुर थाना के एडिशनल SHO संजय सिंह वर्दी में नजर आ रहे हैं। वीडियो में निगरानी विभाग और SVU की टीम उन्हें पीछे से दोनों हाथों से पकड़कर ले जाती दिख रही है।
इस दौरान टीम उन्हें वर्दी पकड़कर ले जाने की कोशिश कर रही है, जबकि संजय सिंह खुद को छुड़ाने की कोशिश करते और टीम से उलझते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान आसपास मौजूद कुछ लोग भी स्थिति में शामिल होकर हल्की झड़प करते नजर आते हैं, जबकि कुछ लोग पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








