डेस्क- पश्चिम बंगाल में नगर पालिका भर्ती घोटाला मामले में ईडी ने टीएमसी के पूर्व मंत्री सुजीत बोस को गिरफ्तार कर लिया है. घंटों की कड़ी पूछताछ के बाद उन्हें साल्ट लेक के सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित ईडी कार्यालय में गिरफ्तार किया गया. ED गिरफ्तार किए गए सुजीत बोस को कल सुबह स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा.
जांच एजेंसी का दावा है कि भर्ती के बदले मिले पैसों से सुजीत बोस ने कई फ्लैट हासिल किए, जिन्हें ED ने सीधे तौर पर अपराध से जुड़ी संपत्ति यानी प्रोसीड्स ऑफ क्राइम माना है. इसके अलावा ED को उनके वाले बैंक खातों में भारी मात्रा में नकद जमा होने के सबूत भी मिले है.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान सुजीत बोस को ईडी के कई नोटिस मिले, जिनमें से एक नोटिस नामांकन पत्र दाखिल किए जाने के दिन छह अप्रैल को भी मिला.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसके बाद उन्होंने चुनाव प्रचार संबंधी प्रतिबद्धताओं का हवाला देते हुए पेशी से छूट पाने के लिए कलकत्ता होई कोर्ट में याचिका दायर की थी. चुनाव के बाद बोस एक मई को सीजीओ कॉम्प्लेक्स में ईडी के समक्ष पेश हुए थे.
जांच एजेंसी ने कथित घोटाले के सिलसिले में बोस और उनके बेटे के स्वामित्व वाले ठिकानों की दो बार तलाशी ली. जांचकर्ताओं ने दावा किया कि तलाशी अभियान के दौरान मामले में संलिप्तता दिखाने वाले दस्तावेज बरामद हुए.
यह मामला बंगाल के विभिन्न नगर पालिकाओं में अवैध रूप से 1800 से अधिक लोगों की नियुक्ति का है, जिसमें लगभग 200 करोड़ रुपये की उगाही का आरोप है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








