पटना- कदमकुआं इलाके में 26 साल के युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। मर्डर का आरोप मृतक की गर्लफ्रेंड, उसकी मां और बहन पर लगा है। मृतक की पहचान 27 साल के राहुल कुमार के रूप में हुई है। राहुल सिटी सेंटर मॉल के VIP शोरूम में स्टोर का मैनेजर था।
भाई ने बताया, राहुल की गर्लफ्रेंड ने उसके सिर में गोली मारी है। मर्डर के बाद वो फरार हो गई है। इस हत्या में लड़की की मां-बहन ने भी उसका साथ दिया है।
दरअसल, 6 मई को राहुल की सगाई हुई थी, जिससे उसकी प्रेमिका नाराज थी। वो प्रेमी पर लगातार शादी का दबाव बना रही थी। लड़की ने आज राहुल को मिलने के लिए अपने घर बुलाया था।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
राहुल और शीतल का 1 साल से अफेयर चल रहा था। परिजन के मुताबिक, 1 साल पहले भी राहुल की शादी कोलकाता में तय हुई थी। उस वक्त शीतल ने शादी तुड़वा दी थी।
राहुल के बड़े भाई प्रमोद कुमार ने बताया, “राहुल को लड़की ने फोर्स करके कदमकुआं थाने की खटाल गली में अपने घर पर बुलाया था। गोली मारने के बाद लड़की की बहन ने मुझे खबर दी। मैं भाग-भागकर घर से घटनास्थल पहुंचा। वहां देखा तो मेरा भाई कुर्सी पर मरा पड़ा था।
उसके सिर को उसकी प्रेमिका की मां ने पकड़ा था। हाथ उसकी बहन ने पकड़ा था। मेरे भाई का मोबाइल फोन भी गायब है। जिस लड़की ने गोली मारी है, वह भी फरार हो गई है।”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। वारदात के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटी है। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है. वो न्याय की गुहार लगा रहे हैं.








