गोपालगंज- गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के पिपराही गांव में शनिवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां मां की डांट से आहत होकर एक 16 वर्षीय लड़की ने खौफनाक कदम उठा ली. लड़की की पहचान मनोज प्रसाद की बेटी सीता कुमारी के रूप में हुई है. फिलहाल उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.
परिजनों के अनुसार शनिवार को किसी घरेलू बात को लेकर मां और बेटी के बीच अनबन बनी. मां द्वारा फटकार लगाए जाने से सीता काफी नाराज हो गई. इसी गुस्से में आकर उसने घर के एक कमरे में जाकर गले में फंदा लगा लिया.
घटना का पता चलते ही घर में कोहराम मच गया, परिजनों ने उसे अचेत अवस्था में फंदे से नीचे उतारा और तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. प्राथमिक उपचार के बाद भी लड़की की सेहत में कोई सुधार नहीं हुई , जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने लड़की की हालत को चिंताजनक पाते हुए उसे प्राथमिक चिकित्सा के बाद तुरंत PMCH रेफर कर दिया है. डॉक्टरों के अनुसार लड़की की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है और उसे विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया है.








