जामताड़ा- जिला पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को रंगेहाथों दबोचा है. इनके पास से पुलिस ने 8 मोबाइल, 10 सिमकार्ड और 19 हजार रुपये नकद बरामद किया गया है.
साइबर थाना की पुलिस ने सूचना के आधार पर साइबर थाना की टीम ने क्षेत्र के सहजपुर गांव में छापा मारा, जहां से साइबर अपराध को अंजाम दे रहे तीन साइबर अपराधियों को रंगेहाथों दबोचा गया.
पकड़े गए साइबर अपराधी का नाम गुलाम अंसारी, सबीर अंसारी और कलाम अंसारी बताया गया है. पुलिस ने पकड़े गए अपराधियों के पास से 10 सिम, 8 मोबाइल और 19 हजार रुपये कैश बरामद किये हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस के शिकंजे में आए साइबर अपराधियों के बारे में बताया जाता है कि ये अपराधी एक निजी एफएम में फिशिंग कॉल करते थे एवं ऑनलाइन पेमेंट का कस्टमर केयर पदाधिकारी बनकर लोगों को अपने में झांसा में लेते थे. इसके बाद जानकारी लेकर दूसरे व्यक्तियों को खाता उपलब्ध करवा कर साइबर ठगी को अंजाम देते थे.
जामताड़ा एसपी शंभू सिंह ने पकड़े गए साइबर अपराधियों के बारे में खुलासा प्रेस वार्ता में किया. एसपी ने जानकारी देते हुए बताया इनमें से एक साइबर अपराधी सबीर अंसारी का आपराधिक इतिहास रहा है.
वो पूर्व में साइबर अपराध के मामले में जेल जा चुका है. जेल से छूटने के बाद अपने साथी अपराधियों के साथ मिलकर साइबर अपराध को अंजाम दे रहा था कि पकड़ा गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
एसपी ने बताया कि पकड़े गए साइबर अपराधियों के पास से जब्त मोबाइल और सिमकार्ड की जांच की जा रही है. जिसमें यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उनके द्वारा अब तक कितने लोगों से, कहां-कहां और कितने की साइबर ठगी की गयी है.
फिलहाल पकड़े गए तीनों साइबर अपराधियों को पुलिस ने साइबर थाना में मामला दर्ज करते हुए न्यायिक अभिरक्षा के तहत जामताड़ा जेल भेज दिया है.








