डेस्क- सुवेंदु अधिकारी शनिवार को पश्चिम बंगाल में BJP के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। सुवेंदु ने बांग्ला में ईश्वर के नाम की शपथ ली। शपथ के बाद सुवेंदु पीएम के पास गए और उन्हें झुककर प्रणाम किया।
बंगाल के गवर्नर आरएन रवि ने सुवेंदु के अलावा 5 और विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, क्षुदीराम टूडू और निषिथ प्रमाणिक शामिल रहे।
कार्यक्रम में PM मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान समेत कई केंद्रीय मंत्री मौजूद थे। NDA और BJP शासित राज्यों के 20 मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में पहुंचे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
शपथ ग्रहण से पहले मंच पर PM मोदी ने रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर श्रद्धाजंलि दी। इसके बाद वे भाजपा के 98 साल के कार्यकर्ता माखनलाल सरकार के पास पहुंचे, शॉल ओढ़ाया और उनके पैर छुए।
शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के दिवंगत कार्यकर्ताओं देबाशीष मंडल, सौमित्र घोषाल और आनंद पॉल के परिवारों से मुलाकात की।
इधर, सुवेंदु अधिकारी के पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद उनके पिता शिशिर कुमार अधिकारी ने कहा, “हमने नंदीग्राम की लड़ाई लड़ी और उस संघर्ष की अगुआई सुवेंदु ने की थी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बार-बार, अलग-अलग तरीकों से उन्हें पीछे धकेलने की कोशिशें की गईं, लेकिन आज आम लोगों को भी जीत मिली है। यह सिर्फ नंदीग्राम की बात नहीं है, आज कोलकाता और पूरे पश्चिम बंगाल की संस्कृति और भावना को पहचान मिली है।”








