पटना- पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के केपी सरकार रोड में एक बुजुर्ग महिला की हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान सुधा देवी (72) के तौर पर हुई है।
मृतका की बेटी सरिता सिंह ने बताया कि मेरी मां ने पड़ोस के रहने वाले विभा देवी और श्रवण को लगभग ₹12000 उधार के तौर पर दी थी। जब भी मेरी मां अकेले रुपए मांगने के लिए जाती थी तो वह बदसलूकी करता था। मैं साथ जाती थी तो डांट देता था। इस बार उसने 4 तारीख को रुपए वापस करने की डेट दी थी, लेकिन रुपए नहीं दिया।
मेरी मां कल दोपहर लगभग 2:30 बजे मेरे घर से 100 मीटर दूर रुपए लेने उनके घर पुरंदरपुर देवी स्थान गई थी। वहां जाने के 2 ढाई घंटे के बाद मेरे घर पर आकर विभा देवी ने मेरे बेटे को बताया कि मां सीढ़ी से गिर गई है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मृतका की बेटी ने कहा कि घटना के बाद सबसे पहले मां को एक निजी नर्सिंग होम में लेकर गए. वहां से फिर गर्दनीबाग लेकर गए। जब वहां से डॉक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया तब जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि आशंका है कि उन लोगों ने वहां पर मारपीट की, जिसमें मेरी मां की मौत हो गई है।
परिजनों के स्टेटमेंट के बाद आज पुलिस आरोपी श्रवण और विभा देवी के घर पर फॉरेंसिक की टीम के साथ जांच के लिए पहुंची थी। वहां से सैंपल लिए गए हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








