पटना- आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने सुपौल के जिला अवर निबंधक अमरेन्द्र कुमार के पटना सहित 4 ठिकानों पर छापेमारी की है। अमरेन्द्र कुमार पर आय से लगभग 65.08 प्रतिशत अधिक संपत्ति जमा करने का आरोप है।
ईओयू सूत्रों के मुताबिक, अमरेन्द्र कुमार के खिलाफ सत्यापन के बाद आर्थिक अपराध इकाई थाना कांड संख्या-06/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि अमरेन्द्र कुमार ने अपनी वैध आय से लगभग 1 करोड़ 10 लाख 64 हजार रुपए अधिक संपत्ति अर्जित की है।
जिन स्थानों पर छापेमारी की गयी है, उनमें पटना के दीघा आशियाना रोड स्थित राज अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या- 305, सारण (छपरा) स्थित पैतृक आवास, सुपौल स्थित उनका कार्यालय और किराये का घर भी शामिल है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच में यह जानकारी मिली है कि अमरेंद्र कुमार ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के पास बागडोगरा इलाके में एक बड़ा जमीन खरीद रखा है।
यह जमीन दार्जिलिंग व्यू सोसाइटी में स्थित है, जहां उन्होंने करीब 30 से 35 कट्ठा भूमि अपने नाम पर ली है। इस संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब पांच करोड़ रुपये बताई जा रही है।
EOU को मिले दस्तावेजों और प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि इस जमीन की घेराबंदी पर ही लगभग एक करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जांच एजेंसी अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि इतनी बड़ी राशि का निवेश किन स्रोतों से किया गया और क्या इसमें अवैध आय का उपयोग हुआ है। साथ ही जमीन खरीद से जुड़े दस्तावेजों और लेन-देन के विवरण को भी खंगाला जा रहा है।
फिलहाल इन सभी ठिकानों से दस्तावेज, निवेश से जुड़े कागजात, बैंक खातों की जानकारी और अन्य संपत्ति संबंधी साक्ष्य जुटा कर जांच की जा रही है। ताकि अमरेंद्र कुमार की संपत्तियों और निवेश के पूरे नेटवर्क को खंगाला जा सके।








