डेस्क- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के अंतिम नतीजों की घोषणा से पहले सोमवार को जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया.
जामुड़िया के चुरुलिया इलाके में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक पार्टी कार्यालय को उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया. इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है.
मिली जानकारी अनुसार, मतगणना के रुझानों के बीच चुरुलिया में टीएमसी कार्यालय से अचानक आग की लपटें उठती देखी गयीं. देखते ही देखते पूरा कार्यालय जलकर खाक हो गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
टीएमसी नेतृत्व ने सीधा आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के समर्थकों ने जान-बूझकर इलाके में डर का माहौल बनाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया है.
हालांकि, भाजपा की ओर से इस पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है. प्रशासन की ओर से भी कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है. बहरहाल, इलाके में तनावपूर्ण शांति है. सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी संभावित हिंसा को टाला जा सके.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








