गोपालगंज- गोपालगंज में एक सनकी पति द्वारा पत्नी की चाकू मारकर हत्या किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला के शव को पुलिस ने घर से बरामद किया है। वही घटना के बाद आरोपी पति घर छोड़कर फरार हो गया है।
घटना कटेया थाना क्षेत्र के अमही बांके गांव की है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।
मृतका की पहचान शहालु अली की पत्नी नाजिया खातून के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतका नाजिया खातून का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद सनकी पति ने चाकू मारकर महिला को मौत के घाट उतार दिया और शव को घर में छोड़कर फरार हो गया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सुबह जैसे ही घटना की जानकारी हुई शव को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट गई। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. हत्या की आशंका आपसी विवाद बताया जा रहा है।
वहीं आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या गुत्थी सुलझ सकती है। महिला की हत्या के बाद पुलिस ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।








