डेस्क- दिल्ली के सफदरजंग इलाके से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. न्यायिक सेवा से जुड़े जज अमन कुमार शर्मा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. उनका शव फंदे से लटका हुआ मिला है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है.
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची. अमन कुमार कड़कड़डूमा कोर्ट स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) में सचिव के पद पर तैनात थे और न्यायिक सेवा से जुड़े हुए थे. बाथरूम में उनक शव मिला.
पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मृतक के जीजा शिवम ने दी, जो डिफेंस कॉलोनी में रहते हैं. प्रारंभिक जांच में किसी तरह की साजिश के संकेत नहीं मिले हैं, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस परिजनों और करीबी लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की वजह स्पष्ट हो सके.








