डेस्क- चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की दो विधानसभा सीटों के 15 बूथों पर 2 मई को दोबारा वोटिंग का आदेश दिया है. स्ट्रांगरूम को लेकर चल रहे विवाद के बीच, चुनाव आयोग ने कई पोलिंग बूथों पर दोबारा वोटिंग की घोषणा की है.
मगराहाट पश्चिम विधानसभा सीट के 11 बूथों और डायमंड हार्बर विधानसभा सीट के 4 बूथों पर दोबारा वोटिंग होगी. ये दोनों दक्षिण 24 परगना जिले में हैं.
मगराहाट पश्चिम विधानसभा सीट के बूथ नंबर 46, 126, 127, 128, 142, 214, 215, 216, 230, 231, और 232 पर दोबारा मतदान होंगे. इसके अलावा, डायमंड हार्बर विधानसभा सीट (निर्वाचन क्षेत्र नंबर 143) के बूथ नंबर 117, 179, 194, और 243 पर दोबारा वोटिंग होगी. रीपोलिंग वाले बूथों पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया है ताकि मतदाता को इसकी जानकारी हो सके.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
चुनाव आयोग की मानें तो दूसरे चरण के मतदान के बाद कई शिकायतें आईं, जिनमें EVM से छेड़छाड़, मतदाताओं को डराना-धमकाना, वेबकास्ट फुटेज गायब होना, कुछ बूथों पर BJP के चुनाव चिह्न पर टेप चिपकाने या ब्लॉक करने के आरोप लगे थे. मगराहाट पश्चिम में गुप्त कैमरा लगाकर मतदाताओं की पसंद जासूसी करने का गंभीर आरोप लगा था.
चुनाव आयोग ने ऑफिशियल नोटिफिकेशन में, बताया कि इन बूथों पर 29 अप्रैल को मतदान हुए थे. लेकिन, रिटर्निंग ऑफिसर और स्पेशल ऑब्जर्वर की रिपोर्ट और सबूतों के आधार पर, इन बूथों पर हुए मतदान को रद्द कर दिया गया है.
इसलिए, शनिवार को मगरहट वेस्ट और डायमंड हार्बर विधानसभा सीटों के कुल 15 बूथों पर फिर से मतदान होगा. EC के आदेश में कहा गया है कि मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच होगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








