पलामू- पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार के छह लोगों को गिरफ्तार किया है. सभी पर शराब की तस्करी का आरोप है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 840 लीटर अवैध स्प्रिट को जब्त किया है जबकि एक पिकअप गाड़ी को भी जब्त किया गया है.
दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि छत्तरपुर थाना क्षेत्र में शराब की तस्करी पिकअप से होने वाली है और एक कार से शराब की खेप को स्कॉट किया जाएगा. इसी सूचना के आलोक में पुलिस ने एक स्पेशल टीम का गठन किया. इसी क्रम में छत्तरपुर-जपला रोड पर छत्तरपुर पुलिस ने छापेमारी की.
पुलिस को देखकर कार चालक फरार हो गया जबकि पिकअप और कार पर सवार अन्य लोगों को पुलिस ने दबोच लिया. पुलिस ने पिकअप से 840 लीटर अवैध स्प्रिट को जब्त किया है जबकि मौके से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गिरफ्तार आरोपी अमन कुमार, शंकर दयाल, प्रिंस कुमार बिहार के औरंगाबाद के जम्होर, पीयूष सिंह औरंगाबाद के बारुण, अमन कुमार ओबरा जबकि विकास कुमार दाऊद नगर के रहने वाले है.








