जमुई- जमुई पुलिस ने उत्पाद थाना के दो एएसआई और दो होमगार्ड को गिरफ्तारकिया है. दरअसल इन सभी पर एक शख्स के अपहरण कर फिरौती मांगने का आरोप है. सभी आरोपी उत्पाद विभाग में कार्यरत हैं.
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार चारों आरोपी ASI सुजीत कुमार, ASI दिलीप कुमार, गृह रक्षक रविंद्र कुमार, गृह रक्षक गुलशन कुमार ये सभी उत्पाद विभाग में कार्यरत थे और इन सभी की नवादा जिले के पकरीबरावां कौवाकोल उत्पाद चेक पोस्ट पर तैनाती थी. इन पर बीते गुरूवार को जमुई निवासी एक शख्स का अपहरण कर फिरौती मांगने का आरोप है.
जमुई पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने प्रेस रिलीज जारी कर मामले की जानकारी दी. इसके मुताबिक बीते गुरूवार 23 अप्रैल को रात 9:30 में जमुई के नर्वदा गांव निवासी पिंटू कुमार ने इनके खिलाफ लिखित आवेदन दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
आवेदन में बताया कि गुरुवार को लगभग 1:00 बजे दिन में उनके बड़े भाई संतोष कुमार घर से अपनी गाड़ी से निकले लेकिन फिर लौटकर वापस नहीं आए.
आवेदन में आवेदक ने ये आरोप लगाया कि उसी दिन 7.30 बजे संतोष कुमार ने अपने मोबाइल से सूचना दी कि उन्हें किसी ने किडनैप कर लिया है और पांच लाख फिरौती की रकम लेकर जल्द नवादा आ जाओ तभी हमें छोड़ा जाएगा.
इस सूचना पर आवेदक पिंटू कुमार अपने रिश्तेदार राहुल कुमार और चचेरे भाई मनीष के साथ दो लाख रुपये लेकर नवादा पहुंचे. उन्होंने पकरीबरावां उत्पाद थाना में क्रेटा गाड़ी छोड़ने के एवज में डेढ़ लाख रूपए भी दिए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए किया गिरफ्तार: पुलिस के मुताबिक जांच में चारों की संलिप्तता पाए जाने के बाद जमुई पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
सभी को जज के सामने जज के सामने पेशी के लिए जेल भेज दिया जाएगा. इनके पास से एक क्रेटा कार और डेढ़ लाख रूपए भी बरामद किए गए हैं. हालांकि मीडिया से बातचीत के दौरान सभी आरोपियों ने खुद को निर्दोष बताया.
उन्होंने कहा कि शराब पीते हुए पकड़े जाने के कारण गलत अफवाह फैलाकर गिरफ्तारी की गई है. यहां तक कि गिरफ्तारी का समय भी गलत दर्ज किया गया है.








