रांची- रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में तैनात सुरक्षा गार्ड बिरसा मुंडा की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज कांड में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह जानकारी एसएसपी राकेश रंजन ने दी है.
यह घटना 24 अप्रैल 2026 की है, जब अज्ञात अपराधियों ने मंदिर में घुसकर न केवल दान पेटी से नकदी चोरी की, बल्कि पहचान उजागर होने के डर से सुरक्षा गार्ड की हत्या भी कर दी.
जांच के दौरान घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को धर दबोचा. पूछताछ में सभी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गिरफ्तार अभियुक्तों में सभी रांची जिले के ही जगन्नाथपुर स्थित न्यू कॉलोनी के निवासी है. जिसमें बबलू राम के बेटे देव कुमार उर्फ रचित कुमार, रमेश महली के बेटे विकास महली और कृष्णा कुमार के बेटे आयुष कुमार दत्ता शामिल हैं.
मौके से आरोपियों के पास से 3 लाख 97 हजार रुपए, हत्या में इस्तेमाल खून से सना पत्थर, घटना के समय पहने गए शर्ट और गमछा, ताला तोड़ने के लिए इस्तेमाल लोहे की रॉड, नए कपड़े और उनकी खरीद की रसीद बरामद किए हैं.
पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी मंदिर के पास की बस्ती के रहने वाले हैं. चोरी के दौरान गार्ड बिरसा मुंडा ने उन्हें पहचान लिया था. अपनी पहचान छिपाने और पकड़े जाने से बचने के लिए आरोपियों ने पत्थर से हमला कर उनकी
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हत्या कर दी और फरार हो गए. पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी देव कुमार उर्फ रचित कुमार पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि विकास महली का भी आपराधिक इतिहास रहा है.








