पटना- बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर बात की। सोनू सूद ने अनंत सिंह को मुंबई आने का न्योता दिया। दोनों की बातचीत का एक क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है।
वीडियो कॉल के क्लिप में सोनू सूद अनंत सिंह से कहते नजर आते हैं, “मुंबई आइए न हमारे पास।” इस पर अनंत सिंह जवाब देते हैं, “ आवेंगे (आएंगे)।” बातचीत के दौरान सोनू सूद आगे कहते हैं, “मैं भी आऊंगा आपके पास, आपके घर आऊंगा। आपके घर पर लिट्टी-चोखा खाने आऊंगा।”
इस पर अनंत सिंह भी मुस्कुराते हुए उन्हें आने का न्योता देते हैं। दोनों के बीच हुई यह बातचीत सोशल मीडिया पर काफी शेयर हो रही है। बता दें कि एक्टर सोनू सूद अनंत सिंह के फैन हैं, उनके बोलने के अंदाज के वो कायल हैं और पहले भी बाहुबली की तारीफ कर चुके हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सोनू सूद ने पहले ही कहा था, अनंत सिंह का व्यक्तित्व उन्हें बेहद इंट्रेस्टिंग लगता है और उनके कैरेक्टर से वह अपनी फिल्म के लिए प्रेरित भी हुए हैं। दो महीने पहले एक पोडकास्ट में उन्होंने कहा था कि बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह का व्यक्तित्व उन्हें बेहद दिलचस्प लगता है।
सोनू सूद ने बताया कि, मैं अपनी फिल्म के लिए लिखता रहता हूं। आपको पता होगा एक फेमस पॉलिटिशियन हैं, बिहार के मोकामा के अनंत सिंह। वह मुझे बहुत ज्यादा इंट्रेस्टिंग लगते हैं।
जब मैं पटना गया था तो उनके बेटे मुझसे मिलने आए थे। उसी दौरान उन्होंने अनंत सिंह के व्यक्तित्व को करीब से समझा और महसूस किया कि उनका अंदाज फिल्मों के लिए काफी प्रभावशाली है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
भोजपुरी इंडस्ट्री और बिहार से सोनू सूद को खास लगाव है। वो एक इंटरव्यू में कह चुके हैं, बिहार से मेरा रिश्ता पुराना है। मेरे पसंदीदा कलाकारों में पवन सिंह, मनोज तिवारी और खेसारी लाल यादव शामिल हैं।
सोनू सूद ने बताया था, उनकी आने वाली फिल्म नंदी में बिहार का टच देखने को मिलेगा। इस फिल्म में पवन सिंह ने गाना भी गाया है ‘आईए ना, हमारा बिहार में।’ सोनू सूद ने बताया कि फिल्म नंदी जल्द रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में बिहार की संस्कृति और माहौल को खास तौर पर दिखाया गया है।








