पटना- पटना के पिरबहोर इलाके के अशोक राजपथ स्थित डबल डेकर पुल से छलांग लगाने वाली युवती की पहचान हो गई है. युवती शिवहर के तरियानी की रहने वाली है. युवती का नाम ज्ञानति (24) के तौर पर हुई है।
परिजन ने पुलिस की पूछताछ में बताया है कि गुरुवार सुबह वह घर से लापता हो गई थी। इस बारे में लोकल थाने पर शिकायत करने वाले थे। तब तक पटना से उसके अटैंप्ट टू सुसाइड की जानकारी मिल गई।
ज्ञानती की मां शिवहर सिविल कोर्ट में अधिकार मित्र हैं। उनका कहना है कि वह कोर्ट चली जाती थी, तो ज्ञानती घूमने निकल जाती थी। इसी बात को लेकर डांट फटकार लगाई थी। इससे नाराज होकर ज्ञानती घर से निकल गई।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मां मेनिका कुमारी ने बताया मैंने रिश्तेदारों की यहां पता किया, लेकिन कुछ भी खबर नहीं मिली। इसी बीच पटना से मेरे पास एक कॉल आया और बताया गया कि आपकी बेटी ने डबल डेकर पुल से छलांग लगा दी है। इसी सूचना के आधार पर पटना पहुंची हूं। फिलहाल उसका इलाज जारी है।
बता दें कि गुरुवार को युवती 55 फीट ऊंचे डबल डेकर पुल की रेलिंग पर काफी देर तक बैठी रही। वो इधर-उधर देख रही थी। पुल के नीचे काफी संख्या में भीड़ जुटी थी।
अचानक पुल पर युवती ने किसी को देखा। जिसके बाद उसने पुल से नीचे छलांग लगा दी। पुल के नीचे मौजूद लोगों ने युवती को जमीन पर गिरने नहीं दिया। लोगों ने उसे हवा में पकड़ लिया। इस वजह से उसकी जान बच गई लेकिन उसे काफी छोटे आयी है. फिलहाल युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








