रोहतास- बिहार के रोहतास में बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है. जहां निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी करते हुए जिले के राजपुर प्रखंड के प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी जनार्दन कुमार को ₹10,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के अनुसार, राजपुर प्रखंड के पैक्स प्रबंधक प्रशांत कुमार से धान खरीद के बाद भौतिक सत्यापन के नाम पर 10,000 रुपये रिश्वत मांगी जा रही थी. लगातार हो रहे रिश्वत की मांग से परेशान होकर प्रशांत कुमार ने आखिरकार निगरानी विभाग से संपर्क किया और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई.
शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग की टीम ने इसकी पुष्टि की. इसके बाद निगरानी की टीम ने जाल बिछाया और योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए बीसीओ जनार्दन कुमार को उनके कार्यालय में ही रिश्वत लेते समय रंगे हाथ पकड़ लिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस कार्रवाई के बाद स्थानीय प्रशासनिक महकमें में हलचल तेज हो गई है. अन्य अधिकारियों के बीच सतर्कता बढ़ गई है. आम लोगों ने निगरानी विभाग की कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा है कि ऐसे कदमों से भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी.








