डेस्क- राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है. जिसके बाद राजनीति गरमा गई है. इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर आरोप लगाया है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए केजरीवाल ने ज्यादा कुछ नहीं लिखा. सिर्फ एक लाइन में अपनी बात कह दी. उन्होंने लिखा, ‘बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धक्का.’
वहीं आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी और उसके शीर्ष नेतृत्व पर तीखा हमला बोला. उन्होंने इसे बीजेपी की घटिया राजनीति बताते हुए कहा कि जनहित के कामों को रोकने की साजिश रची जा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने बयान में भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह सीधे चुनाव नहीं जीत पाती, इसलिए ‘तिकड़मबाज़ी’ के जरिए पंजाब की राजनीति को प्रभावित करने की कोशिश करती है.
वहीँ, कांग्रेस नेता उदित राज ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि अब स्थिति ऐसी हो गई है कि आम आदमी पार्टी का एक बड़ा हिस्सा बीजेपी में चला गया है. उनके मुताबिक, जब किसी पार्टी के दो-तिहाई सदस्य अलग हो जाते हैं, तो उस समूह को मान्यता मिल जाती है.
इस राजनीतिक घटना पर तेजस्वी यादव ने कहा कि जो लोग भाजपा से मिल रहे हैं, वे संघर्ष नहीं समझौता करने वाले लोग हैं. डर का माहौल. जो डरा है, वही भाजपा की शरण में गया है. जो लड़ रहे हैं, वो आज भी भाजपा के खिलाफ खड़े हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








