रांची- RIMS की डेंटल छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में भाजपा ने आंदोलन करने की घोषणा की है. इसके तहत 19 अप्रैल को राजधानी में मशाल जुलूस और 20 अप्रैल को एसएसपी कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया है.
इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, रांची महानगर, पूर्वी एवं पश्चिमी जिला के द्वारा लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है. इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और रांची की डेंटल छात्रा के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना हेमंत सरकार की कानून व्यवस्था का भयावह चेहरा दिखाती है. यह केवल अपराध नहीं, बल्कि मानवता को शर्मसार करने वाली घटनाएं हैं. जब एक के बाद एक बेटियों को निशाना बनाया जा रहा है.
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में लगातार इस प्रकार की घटनाएं घट रही हैं. 3 वर्ष की बच्ची तक को भी अपराधी नहीं बख्श रहे हैं. राज्य सरकार अगर इस प्रकार की घटनाओं में प्रारंभिक दौर में ही कड़ाई से पेश आती तो शायद अपराधियों का दुस्साहस इतना नहीं बढ़ता.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन के दोनों कार्यकाल को मिलाकर 10000 से अधिक दुष्कर्म की वारदात हो चुकी है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड सरकार तुष्टिकरण की राजनीति में पूरी तरह अंधी हो चुकी है. अपराधियों को तुष्टिकरण के चश्मे से देखकर यह सरकार कार्रवाई करती है.
इस प्रकार की अधिकांश घटनाओं में पीड़िता एक समाज से आती है और अपराध करने वाले दूसरे समाज से आते हैं. लड़कियों और महिलाओं को टारगेट करके इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है.
SSP कार्यालय घेराव कार्यक्रम, भाजपा रांची महानगर, रांची पूर्वी एवं पश्चिमी जिला के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जाना है. उन्होंने कहा कि इन जघन्य अपराध के दोषियों को तत्काल स्पीडी ट्रायल के माध्यम से फांसी दी जाए, ताकि भविष्य में कोई भी दरिंदा ऐसी घिनौनी हरकत करने की हिम्मत न कर सके.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








