डेस्क- लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक पारित न होने को लेकर एनडीए नेता देशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ राहुल गांधी के घर की ओर मार्च किया।
कार्यकार्ताओं ने राहुल का पुतला जलाया। पुलिस ने भीड़ हटाने के लिए वाटर कैनन चलाई। केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे और भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज को हिरासत में लिया गया है।
दरअसल सरकार शुक्रवार को लोकसभा में संविधान का 131वां संशोधन बिल लाई थी। सरकार इसे पास नहीं करा पाई। यह 54 वोट से गिर गया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस बीच भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा- मेरा मन बहुत रो रहा है। कल जब संसद में बिल पास नहीं हो पाया तो आपने PM मोदी का चेहरा देखा होगा कि उन्होंने अपने दर्द और आंसुओं को कैसे काबू में रखा।
मेरा तो उठने का भी मन नहीं कर रहा था। कांग्रेस, SP, AAP, TMC, DMK ने इस देश की महिलाओं को चुनौती दी है। महिलाएं उन्हें जवाब देंगी।
वहीं, किरेन रिजिजू ने कहा- हम लोग दुखी है यह नुकसान पार्टियों को हुआ इससे दुखी नहीं है। बल्कि देश की महिलाओं के लिए दुखी हैं। देश के संचालन करने में महिलाओं को हिस्सेदारी देने के लिए जो कदम उठाया गया वो पास नहीं हो सका।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
यह पार्टी का फेल्योर नहीं है बल्कि देश की महिलाओं को नुकसान पहुंचाया गया है। कांग्रेस पार्टी के ऊपर महिला विरोधी काला धब्बा लग गया जो खत्म नहीं होने वाला है।
यह पार्टी की असफलता नहीं है महिलाओं को अधिकार न देकर जश्न मनाना सही नहीं है। इससे बड़ी महिला विरोधी मानसिकता नहीं हो सकती।








