डेस्क- महिला आरक्षण बिल फेल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्र को संबोधित करेंगे. PMO ने इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है कि वे किस विषय पर देश को संबोधित करेंगे.
इस बात की अटकलें तेज हैं कि प्रधानमंत्री महिला आरक्षण के मुद्दे पर बात कर सकते हैं. संसद में महिला आरक्षण से जुड़ा बिल पास नहीं होने के बाद सियासी घमासान कायम है.
उम्मीद की जा रही है कि वे महिला आरक्षण के कार्यान्वयन के मुद्दे और संसद में हुई घटनाओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे. विपक्षी दलों ने शुक्रवार को संविधान (131वां संशोधन) विधेयक के खिलाफ मतदान किया था. जिसके कारण विधेयक गिर गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
महिला आरक्षण को 2029 से लागू कराने और लोकसभा की सीटों की संख्या बढ़ाने से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में खारिज होने के बाद बीजेपी और विपक्ष के बीच तीखी बयानबाजी हुई.
बीजेपी ने बिल खारिज होने को काला दिन बताया. कांग्रेस और विपक्षी दलों पर महिलाओं के साथ विश्वासघात का आरोप लगाया. वहीं कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने कहा- सरकार इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है. 2023 में पारित महिला आरक्षण कानून तुरंत लागू किया जाना चाहिए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








