डेस्क- राज्यसभा के मनोनीत सांसद हरिवंश निर्विरोध सदन के उपसभापति चुने गए. राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत सदस्य हरिवंश को शुक्रवार को राज्यसभा का उपसभापति चुना गया. पत्रकारिता से राजनीति में आए हरिवंश का यह उप सभापति के पद पर तीसरा कार्यकाल है.
उनका पिछला कार्यकाल 9 अप्रैल को खत्म हो गया था, जिसके बाद यह पद खाली था. फिर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें दोबारा राज्यसभा के लिए मनोनीत किया. हरिवंश ने 10 अप्रैल को सदस्य के रूप में शपथ ली और 17 को वे उपसभापति बन गए हैं.
हरिवंश को बधाई देते हुए पीएम ने कहा कि राज्यसभा में लगातार तीसरी बार चुना जाना इस बात का सबूत है कि सदन को उन पर पूरा भरोसा है. मोदी ने कहा कि हरिवंश ने अपने अनुभव और संतुलित नेतृत्व से सदन की कार्यवाही को बेहतर बनाया है और सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश की है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने यह भी कहा कि हरिवंश सिर्फ सदन चलाते ही नहीं, बल्कि अपने अनुभव से उसे और मजबूत बनाते हैं. पीएम ने भरोसा जताया कि उनका नया कार्यकाल भी उसी संतुलन, समर्पण और निष्पक्षता के साथ आगे बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि हम सभी के प्रयास से सदन की गरिमा और भी ऊंचाई तक पहुंचेगी.








