रांची- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार, 18 अप्रैल से सोमवार, 20 अप्रैल तक पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। वे वहां ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी टीएमसी के समर्थन में कई चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
जेएमएम की ओर से हेमंत सोरेन के दौरे की पुष्टि की गई है। पार्टी ने कहा है कि हेमंत सोरेन अपने तीन दिन के दौरे में कई महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेंगे।
हेमंत सोरेन खास तौर पर उन क्षेत्रों में अपनी चुनावी सभाएं करेंगे जहां आदिवासी जनसंख्या अधिक है। बंगाल के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में जेएमएम का अच्छा प्रभाव है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सोरेन इस प्रभाव का इस्तेमाल करके टीएमसी को वोटों का फायदा दिलाने की कोशिश करेंगे। उनके साथ जेएमएम के कुछ अन्य नेता भी टीएमसी का प्रचार करेंगे।
बताया जाता है कि कल्पना सोरेन भी पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करने के लिए जा सकती हैं। हालांकि उनके कार्यक्रम की अब तक पुष्टि नहीं हुई है। जेएमएम की बंगाल में जनाधार है लेकिन वह वहां विधानसभा चुनाव नहीं लड़ रहा है।
जेएमएम की ओर से पहले ही यह साफ कर दिया गया था कि वह बंगाल के विधानसभा चुनाव में टीएमसी को समर्थन देगा। जेएमएम टीएमसी की मदद करके बीजेपी को बंगाल में पैर फैलाने से रोकने की कोशिश कर रहा है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








