डेस्क- कूचबिहार में चुनावी रैली के दौरान ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने महिला आरक्षण कानून में संशोधन को मतदाता सूची से नाम काटने की साजिश करार दिया।
जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने दावा किया कि महिला आरक्षण कानून में संशोधन और परिसीमन विधेयकों को आपस में जोड़ना भारतीय जनता पार्टी की गहरी ‘साजिश’ है.
उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बहाने केंद्र सरकार असल में मतदाता सूची से नाम हटाने और देश में फिर से एनआरसी लागू करने का रास्ता साफ कर रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण और परिसीमन को एक साथ जोड़कर भारत को बांटने की कोशिश की जा रही है. यह केवल महिलाओं को हक देने का मामला नहीं, बल्कि राजनीतिक लाभ के लिए देश की संरचना से खिलवाड़ है.
ममता बनर्जी ने दावा किया कि इस प्रक्रिया के जरिये जान-बूझकर बंगाल और अन्य राज्यों की मतदाता सूचियों से खास समुदाय और विरोधियों के नाम हटाने की योजना बनायी गयी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








