पटना- पटना में 21 साल की इंजीनियरिंग छात्रा की उसके ही प्रेमी ने गला घोंटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा कि दोनों कॉलेज में एकसाथ पढ़ते थे। दोनों का लास्ट ईयर था इसलिए लड़की लड़के पर शादी का दबाव बना रही थी। इसके अलावा भी दूसरी बातों को लेकर दोनों में विवाद था।
इन सब से नाराज होकर लड़का लड़की के घर गया और गला दबाकर हत्या कर दी। फिर रूम बाहर से बंद करके निकल गया। घटना बिहटा थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव की है। 13 अप्रैल की रात लड़की की उसके रेंटेंड घर में बेड पर लाश मिली थी।
पुलिस ने आज मामले का खुलासा करते हुए प्रेमी आर्थव श्रीवास्तव उर्फ राज को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दरअसल, औरंगाबाद की रहने वाली अनुपमा कुमारी पिछले कुछ साल से पटना के बिहटा में रेंट पर मकान लेकर रह रही थी। वो और उसका प्रेमी नेताजी सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी बिहटा से इंजीनियरिंग डिप्लोमा कर रहे थे।
पटना पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया, अनुपमा और गिरफ्तार आरोपी बक्सर के आर्थव श्रीवास्तव के बीच पिछले कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
इधर, दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसी विवाद के चलते आरोपी ने अनुपमा के साथ पहले मारपीट की। फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बताया गया कि लड़की लगातार प्रेमी पर शादी का दबाव बना रही थी। इसके अलावा घटना से 2 दिन पहले कॉलेज में 2 दिवसीय क्रस्ट इवेंट का आयोजन किया गया था। उसमें फोटो खींचने को लेकर भी विवाद दोनों के बीच हुआ था।
आर्थव और अनुपमा के बीच कॉलेज से ही दोस्ती थी। घटना से एक दिन पहले दोपहर 12 बजे के आसपास आरोपी ने फोन पर बात की। लैपटॉप देने का बहाना किया।
12 अप्रैल को लड़की के रूम पहुंचा। वहां भी दोनों में विवाद हुआ और मारपीट हुई। मारपीट में आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और बाहर से ताला बंद कर फरार हो गया।
पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान एफएसएल टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। प्रारंभिक जांच में छात्रा की मौत गला दबाने से होने की पुष्टि हुई है।
हालांकि, दुष्कर्म जैसी घटना हुई है या नहीं, इसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।








