रोहतास- बिहार के रोहतास में पैसे की तंगी और कर्ज के कथित दबाव में आकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली. घटना रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र की है.। घटना की जानकारी मिलने पर मौक पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.
मृतक महिला चेनारी इलाके के ही स्थानीय बाजार की रहने वाली बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार महिला का एक छोटा बच्चा भी है और पति गांव में मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन करता है.
घटना के बारे में बताया जाता है कि महिला ने स्थानीय बंधन समूह से कुछ कर्ज लिया था, जिसको लेकर वह बीते कुछ दिनों से लगातार मानसिक तनाव में थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
परिजनों के अनुसार कर्ज की किश्तों के भुगतान को लेकर लगातार दबाव बढ़ रहा था. परिजनों ने बताया कि समूह से जुड़े कुछ लोग मिलने आए थे. इसके बाद महिला ने खुद को कमरे में बंद कर लिया, जिसके बाद उसका शव बरामद किया गया.
परिवार में कोहराम घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा है. वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची चेनारी थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बारीकी से जांच कर रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








