रांची- झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू आगामी 23 जनवरी बसंत पंचमी के शुभ मुहूर्त में पदभार ग्रहण करेंगे. 23 जनवरी को प्रदेश कार्यालय में पार्टी की ओर से पूजा एवं हवन कार्यक्रम आयोजित है. तत्पश्चात आदित्य साहू निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से कार्यालय कक्ष में पदभार ग्रहण करेंगे.
पदभार ग्रहण करने के पश्चात 24 जनवरी से प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू जिलों के प्रवास पर जाएंगे. प्रदेश उपाध्यक्ष और संताल परगना प्रमंडल प्रभारी बालमुकुंद सहाय ने बताया कि 24 और 25 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू प्रदेश के 5 जिलों में भ्रमण पर रहेंगे, जहां उनका स्वागत और अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित है.
उन्होंने बताया कि 24 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष रामगढ़, हजारीबाग होते हुए डुमरी पहुंचेंगे. जहां गिरडीह जिला समिति के द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में वे शिरकत करेंगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
तत्पश्चात नरेंद्र भवन जसीडीह में देवघर जिला के कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा. 25 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू प्रातः 8 बजे देवघर के बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे.
बाबाधाम देवघर से दुमका जाने के क्रम में कार्यकर्ताओं द्वारा तालझारी, नंदी चौक बासुकीनाथ, जामा चौक, टावर चौक दुमका के बाद 11.30 बजे पूर्वाह्न सिदो कान्हो इनडोर स्टेडियम दुमका में स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम में वे शिरकत करेंगे.
उन्होंने कहा कि 25 जनवरी को ही 2 बजे फतेहपुर, जामताड़ा और शाम 5 बजे धनबाद टाउन हॉल में स्वागत एवं सम्मान समारोह में आदित्य साहू शिरकत करेंगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








