डेस्क- कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ग्रेटर नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की हादसे में मौत मामले में जवाबदेही को लेकर सवाल उठाया.
उन्होंने X हैंडल पर पोस्ट में लिखा कि सड़कें जान लेती हैं, पुल जान लेते हैं, आग जान लेती है, पानी जान लेता है, प्रदूषण जान लेता है, भ्रष्टाचार जान लेता है, उदासीनता जान लेती है. भारत का शहरी पतन धन, प्रौद्योगिकी या समाधानों की कमी के कारण नहीं है. यह जवाबदेही की कमी के कारण है.
राहुल गांधी ने ग्रेटर नोएडा में पानी से भरे गड्ढे में डूबकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की मौत के लिए प्रशासन, सरकार, लापरवाही, भ्रष्टाचार, अनदेखी को जिम्मेदार ठहराया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 में पानी से भरे गड्ढे में कार समेत गिरने से युवराज की मौत हो गई और उसकी मौत की जिम्मेदारी लेने वाला कोई नहीं है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वत: संज्ञान लेते हुए विशेष जांच टीम गठित कर दी, लेकिन भविष्य में ऐसा हादसा नहीं होगा, इसे कौन सुनिश्चित करेगा.
बता दें कि सेक्टर-150 स्थित टाटा यूरेका पार्क सोसायटी निवासी युवराज गुरुग्राम की कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था. ऑफिस से घर लौटते समय सेक्टर-150 के पास निर्माणाधीन इमारत के बेसमेंट के लिए खोदे गए गड्ढे में वह कार समेत गिर गया.
इस मामले में एक चश्मदीद का नया बयान सामने आया है. उसने कहा कि पुलिस और प्रशासन ने काफी कोशिश की. सब समय पर पहुंच चुके थे. लेकिन अंधेरा ज्यादा होने की वजह से कोई कुछ नहीं कर सका.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मोनिंदर वह शख्श है, जिसने कहा था कि कोई भी पानी को अंदर नहीं उतरा था, वो बिना सिक्योरिटी के उतरा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. अब नए बयान में वह बोल रहा है कि पुलिस और दमकल विभाग युवराज को बचाने को लगातार कोशिश कर रहे थे.








