मुजफ्फरपुर- मुजफ्फरपुर में दिगंबर जैन मुनि को बदमाशों ने हत्या की धमकी दी है. उनके साथ कुछ युवकों ने दुर्व्यवहार भी किया फिर फरार हो गए. जिसके बाद घटना के विरोध में जैन मुनि नेशनल हाईवे पर मौन बैठ गए.
मिली जानकारी के अनुसार, उपसर्गजयी श्रमण श्रीविशल्यसागर जी मुनिराज वैशाली में आयोजित स्वर्ण कलश और स्वर्ण ध्वज स्थापना समारोह में शामिल होने आए थे. बासोकुंड स्थित भगवान महावीर जन्मस्थली परिसर में ठहरे थे. सोमवार को विहार करते हुए वे सरैया के दोकड़ा स्थित कांटी टोला स्कूल में रात्रि विश्राम कर रहे थे.
जैन मुनि समर्थकों ने बताया कि मंगलवार की सुबह जब दिगंबर जैन मुनि मड़वन की ओर प्रस्थान कर रहे थे तभी गोपीनाथपुर दोकड़ा के पास बाइक से पहुंचे दो युवकों ने उन्हें रोक लिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी. युवकों ने दिगंबर परंपरा का अपमान करते हुए मुनिराज को वस्त्र पहनने की धमकी दी. उन्होंने जैन मुनि से कहा कि ”कपड़ा पहनकर चलो नहीं तो गोली मार देंगे”.
मुनिराज द्वारा इसका विरोध करने पर आरोपियों ने धमकी देते हुए दुर्व्यवहार करते हुए मौके से फरार हो गए. धमकी मिलते ही साथ चल रहे अनुयायियों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई. इसके बाद मुनिराज नेशनल हाईवे 722 किनारे ही मौन ध्यान में बैठ गए. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.
सूचना मिलते ही सरैया थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया ने बताया कि आरोपी युवकों की पहचान के लिए खोजबीन जारी है, लेकिन वे फरार हैं. फिलहाल मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों और जैन समुदाय में आक्रोश है. संतों की सुरक्षा को लेकर जैनी समाज ने गंभीर चिंता जताई है. वहीं, मुनिराज अपनी निर्धारित यात्रा के अनुसार सीतामढ़ी होते हुए मिथिलापुरी की ओर प्रस्थान कर चुके हैं.








