सीवान- सीवान के हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर गांव से एक राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है. विजिलेंस की टीम ने यह कार्रवाई की है. राजस्व कर्मचारी का नाम दिलीप कुमार सिन्हा है.
मिली जानकारी अनुसार, हसनपुरवा निवासी शिकायतकर्ता श्रेषराज सिंह ने 10 नवंबर को विजिलेंस में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में कहा गया था कि दिलीप कुमार सिन्हा द्वारा परिमार्जन के नाम पर 65 हजार रुपये की अवैध मांग की जा रही है.
शिकायतकर्ता का आरोप था कि पैसे नहीं देने पर दिलीप ने उनके आवेदन को दो बार रद्द कर दिया. इसके बाद दिलीप ने पार्ट वाइज रुपये देने की बात कही, जिसके तहत पहले चरण में 15 हजार रुपये की मांग की गई थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
शिकायत की जांच के लिए विजिलेंस टीम ने गोपनीय रूप से सत्यापन कराया. जांच में शिकायत सत्य पाई गई, जिसके बाद 26 नवंबर को दिलीप के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.
शुक्रवार को तय योजना के तहत छह सदस्यीय टीम गोपालपुर स्थित दिलीप के निजी कार्यालय पर पहुंची. इसी दौरान शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये लेते हुए दिलीप को रंगे हाथों पकड़ लिया गया.








