भोजपुर- बिहार के भोजपुर में जेडीयू नेत्री पर चाकू से हमला किया गया है. पीड़िता की पहचान लीलावती उर्फ सोनम पटेल के रूप में हुई है. घटना जिले के कोइलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव में में हुई है. महिला की पहचान सोनम पटेलके रूप में हुई है.
वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब वह घर से बाहर जा रही थीं. चाकू सोनम पटेल के पीठ में लगी है जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गईं. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. चारो तरफ अफरा-तफरी का माहौल हो गया.
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सोनम पटेल को आनन-फानन में कोइलवर सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने पांच टांके लगाए. हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली. प्रारंभिक जांच में एक राज कुमार नामक युवक पर हमला करने का संदेह जताया जा रहा है. पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.








