धनबाद- धनबाद में फायरिंग की घटना घटी है. जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी है. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए. घटना कतरास थाना क्षेत्र की है.
घटना झरिया थाना क्षेत्र के कतरास मोड़ स्थित रतनजी पेट्रोप पंप के समीप की है. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. पेट्रोल पंप के पास से युवक गुजर रहा था. तभी पीछे से बाइक पर सवार तीन अपराधी सामने पहुंचे. इनमें से एक अपराधी ने सिर में पीछे से सटाकर गोली मार दी.
गोली मारने के बाद तीनों अपराधी मौके से फरार हो गए. घटना के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस द्वारा गोली लगे युवक को अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी की जांच पड़ताल कर रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं, पुलिस ने बताया कि अपराधी के कुछ फोटोग्राफ्स मिले हैं. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. फिलहाल जिस युवक को गोली लगी है, उसकी पहचान नहीं हो सकी है. घायल युवक को एसएनएमएमसीएच ले जाया गया है.








