पलामू- बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के वोटिंग को लेकर झारखंड से सटे हुए सीमावर्ती इलाके को सील कर दिया गया है. झारखंड के पलामू का इलाका बिहार के गया औरंगाबाद एवं रोहतास से सटा हुआ है. 11 नवंबर को पलामू से सटे हुए इलाकों में वोटिंग होनी है.
इसको लेकर पलामू के हरिहरगंज, हुसैनाबाद, मनातू, नौडीहा बाजार और पिपरा के इलाके में इंटरस्टेट बॉर्डर बनाया गया है. इन इलाकों में इंटरस्टेट सीमा को सील कर दिया गया है जबकि नक्सलियों के खिलाफ बड़ा सर्च अभियान शुरू किया गया है.
नक्सलियों के खिलाफ अभियान में झारखंड और बिहार के पुलिस बल शामिल हैं. नेशनल हाईवे और स्टेटहाईवे से गुजरने वाली सभी प्रकार के वाहनों की जांच की जा रही है. सीमावर्ती इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है जबकि निगरानी को बढ़ाया गया है. अवैध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाई गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसको लेकर एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि इंटरस्टेट बॉर्डर को सील किया गया है और कार्रवाई की जा रही है. बॉर्डर पर से गुजरने वाले यात्रियों पर भी नजर रखी जा रही है एवं वाहनों की जांच की जा रही है.








