गयाजी- गया में एनडीए की हम प्रत्याशी ज्योति देवी मांझी पर जानलेवा हमला हुआ. जिसमें वह घायल हो गईं. जानकारी के अनुसार, ज्योति देवी बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भलुआ में प्रचार करने के बाद मायापुर सुलेबट्टा क्षेत्र में पहुंची थी. मायापुर सुलबट्टा क्षेत्र में खुले वाहन से वह प्रचार कर रही थी.
इसी बीच चार-पांच की संख्या में आए हमलावरों द्वारा हम प्रत्याशी पर बड़े-बड़े पत्थर चलाए गए. इस घटना में एक पत्थर हम ज्योति देवी मांझी को लगा. इसके बाद वह गिर पड़ी. इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया.
घटना की जानकारी होते ही बाराचट्टी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की छानबीन में जुट गई है. वहीं रोड़ेबाजी करने वाले आपराधिक तत्व के लोग मौके से फरार होने में सफल हो गए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बाराचट्टी थाना की पुलिस का कहना है कि इस घटना की छानबीन हो रही है. घटना में शामिल अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी. पुलिस की कार्रवाई चल रही है.
बता दें कि ज्योति देवी मांझी केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की समधन हैं और हम पार्टी की कद्दावर नेता हैं. उन्होंने कहा कि राजद के इशारे घटना हुई है. ज्योति देवी मांझी ने बताया कि उन्हें कुछ लोगों के द्वारा खुले वाहन से प्रचार करने के लिए वाहन की उपलब्धता कराई गई थी.








