लातेहार- वन विभाग की टीम ने पलामू टाइगर रिजर्व इलाके में पेड़ों की अवैध कटाई करने वाले तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. वन विभाग की टीम ने रविवार को छापेमारी अभियान चलाकर लाखों रुपये की अवैध लकड़ी जब्त की है.
दरअसल, वन विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि पलामू टाइगर रिजर्व के बारेसांड वन क्षेत्र स्थित नवाटोली गांव और उसके आसपास कुछ इलाकों में लकड़ी की अवैध कटाई की जा रही है.
सूचना यह भी मिली थी कि गांव के कुछ लोग पेड़ को काटकर पटरा बना रहे हैं. सूचना मिलने के बाद फॉरेस्टर परमजीत तिवारी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने लकड़ी तस्करों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वन विभाग की टीम ने नवाटोली गांव स्थित सूबेदार लकड़ा और सुबोध खाखा के घर में छापेमारी की तो वहां से बड़ी मात्रा में अवैध लकड़ी बरामद हुई.
जांच में यह भी पता चला कि गांव के ही भकरू मुंडा द्वारा लकड़ी की चिराई की जा रही थी. हालांकि वन विभाग की टीम के आने से पहले ही भकरू मुंडा फरार हो गया था.
वन विभाग की टीम ने दोनों घरों में छापेमारी कर सभी लकड़ी जब्त कर ली है. बरामद लकड़ियों में अधिकांश कीमती ईमारती लकड़ियां हैं. जिसमें सखुआ, शीशम, बीया, सेमल आदि की लकड़ी शामिल है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इधर, वन विभाग को सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि कई अन्य ग्रामीण भी अवैध लकड़ी की तस्करी में लगे हुए हैं. इसी सूचना पर वन विभाग का छापेमारी अभियान जारी है.








