गढ़वा- मझिआंव अंचल के सीओ को उनकी पत्नी ने एक अन्य महिला के साथ घर में रंगेहाथ पकड़ लिया. घटना के बाद सीओ की पत्नी ने जमकर हंगामा किया.
सरकारी आवास परिसर में काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सीओ की प्रेमिका को हिरासत में लिया और मामले की जांच में जुट गयी.
जानकारी अनुसार, गढ़वा के मझिआंव अंचल के सीओ प्रमोद कुमार अपनी प्रेमिका के साथ सरकारी आवास में एक साथ थे. जिसकी सूचना उनकी पत्नी डॉ. श्यामा रानी को लगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जानकारी मिलते ही पत्नी शनिवार अहले सुबह चार बजे सरकारी आवास की दीवार फांदकर चुपके से घर में घुसी, जहां का नजारा देखकर उनके होश फाख्ता हो गए.
सीओ साहब किसी पराई औरत के साथ कमरे में थे. पत्नी ने दोनों को रंगेहाथों पकड़ा. इसके साथ ही उन्होंने कमरे के सभी दरवाजे को बाहर से लॉक कर दिया. जिसके बाद सीओ को जब इसकी भनक लगी तो वो गुस्से में आकर ताला खोलने के लिए चिल्लाने लगे.
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और सीओ की प्रेमिका को हिरासत में लिया और महिला थाना के सुपुर्द कर दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं गढ़वा एसडीपीओ नीरज कुमार ने बताया कि ये मझिआंव सीओ का फैमिली मैटर है. इसको लेकर अब तक किसी पक्ष से कोई आवेदन नहीं आया है. अगर आवेदन दिया जाएगा तो इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.








