रांची- बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन के दलों के बीच दरार लगातार बढ़ती जा रही है. झारखंड मुक्ति मोर्चा बिहार चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के नेताओं को धूर्त और चालबाज बता रहा है और जल्द समीक्षा की बात कर रहा है.
अब राजद भी मुखर होने लगा है. राजद के प्रदेश सचिव रामकुमार यादव ने हेमंत सोरेन से वैसे नेताओं पर कार्रवाई की मांग की है जो लगातार बयान दे रहे हैं. राजद ने कहा है कि वे अपने बड़बोले और बयानबीर प्रवक्ता और मंत्री पर कार्रवाई करें, वरना जब हमलोग बोलना शुरू करेंगे तो ठीक नहीं होगा.
उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने कोई धोखाधड़ी नहीं की है. राजद ने बिहार चुनाव में झामुमो को सीटें देने की पेशकश की थी, लेकिन शर्त यह थी कि झामुमो नेता राजद के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ें, लेकिन झामुमो ने इनकार कर दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
राजद नेता ने कहा कि हमें धूर्त और चालबाज बताने वाले दल के नेता ने हमारे साथ विधानसभा चुनाव में क्या-क्या नहीं किया था? कांके रोड पर हमारे नेताओं से जो कहा गया, उसके बारे में बात करना शुरू कर दें, तो यह एक समस्या बन जाएगी.
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा की हिस्सेदारी न मिलने के बाद, झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन में दरार पड़ती दिख रही है. झामुमो नेता बिहार विधानसभा चुनाव के बाद गठबंधन की समीक्षा की बार-बार मांग कर रहे हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








