डेस्क- वाराणसी के महिला थाना में तैनात थाना प्रभारी सुमित्रा देवी और कांस्टेबल अर्चना राय को एंटी करप्शन टीम ने ₹10 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. यह गिरफ्तारी उसी महिला थाने में हुई, जहां दोनों ड्यूटी पर तैनात थे. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है.
पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई भदोही जिले के सिविल लाइन जलालपुर निवासी मेराज की शिकायत पर की गई है. मेराज ने बताया कि उसके छोटे भाई की पत्नी रुखसार ने परिवार के 13 सदस्यों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करवा दिया था. इस मामले की जांच महिला थाना प्रभारी सुमित्रा देवी को सौंपी गई थी.
शिकायत के अनुसार, सुमित्रा देवी ने मेराज से मुकदमे में उनके नाम को हटाने के लिए कुल ₹20 हजार रिश्वत की मांग की. पहली किश्त के तौर पर ₹10 हजार लेने लिए मेराज को थाने बुलाया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
तभी एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों अधिकारीयों को दबोच लिया. गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम ने दोनों को कैंट थाने ले जाकर मुकदमा दर्ज किया. महिला थाना प्रभारी और कांस्टेबल पर भ्रष्टाचार और रिश्वत मांगने का मामला दर्ज किया गया है.








