रांची- एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रांची के सिटी डीएसपी के रीडर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है. एक केस के मामले को लेकर डीएसपी के रीडर के द्वारा पीड़ित पक्ष से 40 हजार रिश्वत की मांग की जा रही थी.
पीड़ित मिथुन कुमार नाम के एक व्यक्ति ने एंटी करप्शन ब्यूरो को आवेदन के द्वारा यह सूचना दी थी कि रांची के सिटी डीएसपी के रीडर सुनील पासवान के द्वारा दहेज उत्पीड़न के मामले में 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है.
एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा जब मामले की तफ्तीश की गई तो उसमें मामले को सत्य पाया. रीडर के द्वारा आवेदन कर्ता के द्वारा 25 हजार देने की बात पर सहमति बनी. एंटी करप्शन ब्यूरो के इशारे पर जैसे ही आवेदक के द्वारा रीडर को 25 हजार दिए गए उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मिथुन कुमार ने अपने लिखित आवेदन में यह बताया था कि उनके बड़े भाई जितेंद्र कुमार जो वनरक्षी हैं उनके विरुद्ध रांची के चुटिया थाना में दहेज प्रतिषेध अधिनियम दर्ज कर उन्हें आरोपी बनाया गया है.
इस कांड में आवेदक के बड़े भाई का नाम केस से हटाने और केस को हल्का करने की एवज में रीडर के द्वारा 40 हजार रुपये की मांग की गई. आवेदक रिश्वत देकर किसी भी तरह से कोई काम करवाना नहीं चाहते थे. इसके बाद उन्होंने एंटी करप्शन ब्यूरो से संपर्क किया और फिर ब्यूरो के द्वारा रीडर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया.








