हजारीबाग- हजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड के एक विस्थापित भीम कुमार प्रजापति ने ऑनलाइन गेम के जाल में फंसकर तीन करोड़ रुपए गंवा दिए.
तीन करोड़ हारने के बाद अब उसकी स्थिति बद से बद्तर हो गई है. ऑनलाइन गेम ने भीम कुमार को सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया है. दबाव इस तरह है कि वह वह अब भागता फिर रहा है.
इस समस्या को लेकर उसने हजारीबाग एसपी कार्यालय भी आवेदन लेकर पहुंचा और मुख्यमंत्री से गुहार लगा रहा है कि उसे कुछ दिन का मोहलत दिला दें. वह जल्द ही पैसा वापस कर देगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दरअसल, भीम कुमार प्रजापति बड़कागांव प्रखंड के चुरचू गांव का रहने वाला है. एनटीपीसी की पकरी बरवाडीह कोयला परियोजना इन्हीं लोगों की जमीन पर संचालित है.
7 एकड़ जमीन एनटीपीसी ने इन लोगों का अधिकृत किया था. ऐसे में बड़ी रकम एनटीपीसी से मिली और लोगों से एनटीपीसी के नाम पर उसने एक करोड़ रुपए से अधिक उधार ले लिया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








