पटना- पटना एयरपोर्ट से सुरक्षा में तैनात जवानों ने संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया है, जो पिछले दो दिनों से लगातार एयरपोर्ट परिसर में घूमती नजर आ रही थी. महिला की हरकतों पर संदेह होने के बाद एयरपोर्ट थाने की पुलिस ने उसे पकड़ा और पूछताछ शुरू कर दी है.
सूत्रों के मुताबिक, यह महिला रोजाना एयरपोर्ट आती थी और घंटों तक टर्मिनल भवन के आसपास बैठी रहती थी. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला के पास से कुछ अजीबो-गरीब सामान मिला है, जिनमें माचिस की तीलियां, एक छोटी गुड़िया और पूजा-पाठ से जुड़ी सामग्री शामिल है.
जब एयरपोर्ट सुरक्षा एजेंसियों को इस बात की जानकारी मिली कि महिला पिछले दो दिनों से लगातार वहां मौजूद है, तो तुरंत सतर्कता बढ़ा दी गई. एयरपोर्ट के मुख्य प्रवेश द्वार और पार्किंग क्षेत्र में सुरक्षा जांच को और कड़ा कर दिया गया है. सीआईएसएफ और एयरपोर्ट थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से महिला को हिरासत में लिया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पूछताछ के दौरान महिला ने किसी भी सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया है. पुलिस का कहना है कि महिला का व्यवहार असामान्य प्रतीत हो रहा है, इसलिए जांच की जा रही है कि कहीं वह किसी मानसिक परेशानी से तो नहीं जूझ रही या इसके पीछे कोई और बड़ा मकसद है.








