गिरिडीह- कांग्रेस ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान की शुरुआत की है. गिरिडीह में इसे लेकर अंबेडकर चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वोटों की चोरी कर नरेंद्र मोदी, केंद्र की सत्ता पर काबिज हैं. एक के बाद एक, कई सबूत सामने आ चुके हैं कि कैसे वोटों की चोरी हुई है? राहुल गांधी ने इसका विरोध किया है. अब पार्टी आलाकमान के आदेश पर ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान शुरू किया है.
इस अभियान के तहत पूरे देश में 5 करोड़ लोगों के हस्ताक्षर करवाने का लक्ष्य रखा गया है. इसके बाद राष्ट्रपति को कांग्रेस वोट छोड़ गद्दी छोड़ को लेकर एक पत्र भेजेगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इधर इस कार्यक्रम के बाद जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने बताया कि ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान के तहत गिरिडीह जिले से 1 लाख 60 हजार लोगों का हस्ताक्षर करवाना है. सभी का हस्ताक्षर एक फॉर्मैट में होगा, जिसमें हस्ताक्षर करने वाले का नाम और मोबाइल नंबर भी दर्ज किया जाएगा.








