बोकारो- बोकारो के गोमिया प्रखंड से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां पलीहारी गुरुडीह पंचायत की मुखिया सपना कुमारी दो अक्टूबर की दोपहर से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई हैं.
परिवारवालों के अनुसार, वे किसी निजी कार्य से घर से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं. देर रात तक खोजबीन और रिश्तेदारों से पूछताछ के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिलने पर उनके पति ने गोमिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई.
विजयादशमी के दौरान मुखिया के अचानक लापता होने की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. इस संबंध में गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि मुखिया के परिजनों द्वारा आवेदन दिया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
काफी खोजबीन भी की. उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है. पुलिस का कहना है आसपास के क्षेत्रों और संभावित ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. हालांकि अब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है.
बता दें कि सपना कुमारी वर्ष 2022 के पंचायत चुनाव में पहली बार राजनीति में उतरीं और रिकॉर्ड मतों से जीतकर प्रखंड की सबसे कम उम्र की मुखिया बनीं.








