नवादा- जिले में एक डॉक्टक की निर्मम हत्या कर दी गई. घटना वारसलीगंज थाना इलाके के झौर गांव की है जहां ग्रामीण चिकित्सक प्रकाश कुमार (उम्र 25 वर्ष) की बेरहमी से हत्या कर दी गई.
मृतक प्रकाश कुमार, गांव के दिनेश प्रसाद का बेटा था. परिजनों के अनुसार, 26 सितंबर की रात करीब 9 बजे कोई व्यक्ति उसे इलाज के बहाने बुलाकर ले गया. इसके बाद वह घर नहीं लौटा. अगले दिन उसकी लाश नालंदा जिले के पावापुरी ओपी क्षेत्र के मरकट्ठा गांव के बधार में पाई गई.
हत्या की वारदात इतनी नृशंस थी कि युवक को पहले गोली मारी गई और बाद में उसके चेहरे को ईंट-पत्थरों से बुरी तरह कुचल दिया गया, ताकि पहचान छुपाई जा सके. शव को बिहार शरीफ सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और बाद में परिजनों ने पहचान की.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना की जानकारी मिलते ही गुस्साए ग्रामीणों ने झौर गांव के पास सड़क जाम कर दिया और हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए. कई घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही. स्थानीय पुलिस लगातार समझाने का प्रयास करती रही, लेकिन ग्रामीण आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे.








