पटना- निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने शुक्रवार को बिहार राज्य आवास बोर्ड कार्यालय में छापेमारी कर डिप्टी रेवेन्यू ऑफिसर रितेश कुमार वर्मा को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
निगरानी डीएसपी ने बताया कि छपरा निवासी अरुण कुमार सिंह ने विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनसे आवास बोर्ड की जमीन के नामांतरण के एवज में तीन लाख रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है।
परिवादी के पिता के नाम से छपरा में आवास बोर्ड का लगभग दो कट्ठा का प्लॉट है, जिसका नामांतरण करवाने के लिए DRO रितेश कुमार वर्मा ने पहले 30 हजार रुपये मांगे थे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
शिकायत की पुष्टि के बाद निगरानी विभाग ने जाल बिछाया। शुक्रवार को जैसे ही अरुण कुमार सिंह पहली किस्त के तौर पर 30 हजार रुपये देने पहुंचे, निगरानी टीम ने राज्य आवास बोर्ड कार्यालय में छापा मार दिया और अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद रितेश कुमार वर्मा से पूछताछ की गई, लेकिन उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।








