मोतिहारी- मोतिहारी में निगरानी विभाग की टीम ने शिक्षा विभाग के डाटा एंट्री ऑपरेटर को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। निगरानी की छापेमारी की भनक लगते ही शिक्षा विभाग का बीईओ मौके से फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक, निगरानी विभाग को शिक्षा विभाग के चिरैया बीआरसी में डाटा एंट्री ऑपरेटर और बीईओ के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी।
शुरुआती जांच में मामले के सही पाए जाने के बाद निगरानी विभाग की टीम ने जाल बिछाया और डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रकाश कुमार को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस दौरान वहां पर मौजूद बीईओ चकमा देकर मौके से फरार हो गया। डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रकाश कुमार को निगरानी की टीम अपने साथ ले गई। डाटा एंट्री ऑपरेटर और बीईओ पर शिक्षक मनिशूषण कुमार से पेमेंट के नाम पर अवैध राशि मांगने का आरोप है। निगरानी की इस कार्रवाई के बाद जिले के शिक्षा महकमे में हड़कंप मच गया है।








