पूर्णिया- पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव और NHAI के ऑफिसर का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में पप्पू यादव अफसर से गाली-गलौज और धमकी देते हुए सुनाई दे रहे हैं। हालांकि ऑडियो की पुष्टि अभी नहीं हुई है.
बताया जा रहा है कि यह बातचीत एंबुलेंस ड्राइवर मनीष को नौकरी पर रखने की पैरवी को लेकर हुई थी। ऑडियो की शुरुआत पप्पू यादव की टीम के कॉल से होती है, जिसके बाद सांसद खुद अधिकारी से बात करते हैं। बातचीत के दौरान पप्पू यादव बार-बार मनीष को नियुक्त करने के लिए दबाव बनाते हैं।
ऑडियो में अफसर शांत अंदाज में जवाब देते हैं, जबकि पप्पू यादव उन पर “लटखोरी” और पैसों के लिए इधर-उधर करने का आरोप लगाते हुए धमकी भी देते हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अफसर बार-बार उनसे “इज्जत से बात करने” की गुजारिश करते हैं, लेकिन पप्पू यादव का लहजा और सख्त होता जाता है। सांसद पप्पू यादव ने NHAI के ऑफिसर के साथ गाली गलौज कर धमकी भी दी। दोनों के बीच बातचीत का ऑडियो देखते ही देखते वायरल हो रहा है।








