पलामू- झारखंड सरकार के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री केएन त्रिपाठी के खिलाफ पलामू में एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है. मेदिनीनगर टाउन थाना में पूर्व मंत्री के खिलाफ जीरो एफआईआर की गई है. पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी पर अपने बॉडीगार्ड को थप्पड़ मारने और जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है.
मेदिनीनगर टाउन थाना के प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने एफआईआर की पुष्टि की है. केएन त्रिपाठी के दोनों बॉडीगार्ड ने पुलिस को लिखे आवेदन में कहा कि मंगलवार को पूर्व मंत्री डालटनगंज से लातेहार के लिए रवाना हुए थे.
लातेहार की जुबली चौक पर जाम लगा हुआ था, जिसे पूर्व मंत्री ने हटाने का आदेश दिया था. जाम हटाने के क्रम में कुछ देर बाद पूर्व मंत्री उनके पास पहुंचे और जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए उन्हें थप्पड़ जड़ दिया.दोनों जवान बुधवार को मेदिनीनगर टाउन थाना पहुंचे और एफआईआर के लिए आवेदन दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी के बॉडीगार्ड मामले में झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन ने डीजीपी को पत्र लिखा है और कार्रवाई की मांग की है. झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन की टीम बुधवार को पलामू पहुंची थी और दोनों बॉडीगार्ड से बातचीत की. झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष कर्ण सिंह ने मीडिया से कहा कि झारखंड की घटना निंदनीय है.
मामले में गृह सचिव डीजीपी और वरीय अधिकारियों को अवगत करवाया है. इसी कड़ी में एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है. आरोपी को बचाने वालों के खिलाफ भी झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन आंदोलन करेगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








