धनबाद- धनबाद में एक भव्य ऑल इंडिया मुशायरा का आयोजन किया गया जहां राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी भी शामिल हुए. ऑल इंडिया मुशायरे में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों समेत विभिन्न क्षेत्रों से आए ऑडियंस ने भाग लिया और शायरी का लुत्फ उठाया.
शायरों ने एक से बढ़कर एक शायरी पेश की. वहीं, अपनी शायरी में इमरान प्रतापगढ़ी ने फिलिस्तीन लोगों के लिए दुआ की. साथ ही केंद्र सरकार और यूपी की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला.
उन्होंने चौकीदार के रहते विजय माल्या के भागने, देश का रेल, तेल सहित अन्य संस्थानों को बेचने, देश को बर्बाद करने का पीएम मोदी पर आरोप लगाया. वहीं, बिहार में राहुल गांधी के वोट अधिकार यात्रा पर कहा कि राहुल गांधी वोट चोरी के खिलाफ लगातार यात्रा कर रहे हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
लोगों को उनके अधिकार बताकर अलख जगाने का काम किया जा रहा है. राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि वह भी देश में घूम-घूमकर नए अंग्रेज के खिलाफ नए गांधी बनाएंगे.








